नरेंद्रनगर (टिहरी)। यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री, महिला उपाध्यक्ष और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के पदों के लिए संगठन की ओर से चुनाव कराए गए। इस दौरान अध्यक्ष पद के समर्थकों के बीच झड़प हो गई और माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया। आपसी बीच-बचाव के बाद मामला शांत हो गया।
चुनाव अधिकारी बसंत लाल और आजाद सिंह की देखरेख में हुए संगठन के चुनाव में 468 मतदाताओं में से 272 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद पर तीन प्रत्याशी मैदान में हैं। बताया गया कि तीन चरणों में चुनाव संपन्न होने के बाद चुनाव परिणामों की घोषणा की जाएगी। इस मौके पर संगठन के हिमांशु बिजल्वाण, भगवान सिंह, अनुराग पयाल, दुर्गा राणा और दिनेश उनियाल आदि मौजूद थे।