फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरीधार में हजार पौधे रोपकर शुरू किया अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। नमामि गंगे परियोजना के तहत टिहरी विधायक धन सिंह नेगी, डीएम सोनिका और निदेशक नमामि गंगा संतोष विजय शर्मा ने सुरीधार में पौधरोपण किया। उन्होंने वहां विभिन्न प्रजाति के पौधे लगाए।
विज्ञापन

पौधरोपण अभियान के तहत गोरण सूरीधार में टिकोया, लजिस्टोनिया, विलायती धौड़ी, जखरेंडा, गुलमोहर, केशिया, ग्लोका और सोनचंपा के साथ ही अमरूद, माल्टा, शहतूत, कचनार और शीशम के पौधे रोपे गए। टिहरी विधायक ने कहा कि नमामि गंगे परियोजना के तहत गंगा को स्वच्छ करने के उद्देश्य से प्रदेशभर में वृहद पौधरोपण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान से जल स्रोतों का संवर्द्धन और गंगा की सहायक नदियों में गिरने वाले सीवर लाइनों का ट्रीटमेंट कर गंगा को अविरल और निर्मल बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोटीकालोनी के ईको पार्क को भी नामामि गंगे परियोजना के तहत विकसित किया जाएगा। डीएम सोनिका ने कहा कि पौध रोपण का उद्देश्य जल संरक्षण करना है। मुख्य वन संरक्षक व परियोजना निदेशक नमामि गंगे संतोष विजय शर्मा ने कहा कि गंगा की अविरलता बनाए रखने में हर नागरिक का सहयोग जरूरी है। इस मौके पर डीएफओ कोको रोसे, मुरारीलाल खंडवाल, संतोष रावत, केआर मीणा और अजयपाल पंवार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें