फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 876 तोक होंगे बिजली से रोशन

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। विद्युतीकरण से वंचित जिले के 876 तोक इस वर्ष के अंत तक बिजली से रोशन हो जाएंगे। केंद्र सरकार के सहयोग से तोकों के विद्युतीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई हैद्घ
विज्ञापन

टिहरी जिले के अधिकांश गांवों का विद्युतीकरण हो चुका है, लेकिन गांव से जुड़े छोटे-छोटे 876 तोक विद्युतीकरण से वंचित हैं। केंद्र ने भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के तहत वंचित तोकों में बिजली पहुंचाने की स्वीकृति दे दी है। ऊर्जा निगम ने भी विद्युतीकरण की स्वीकृति मिलने पर निविदा प्रक्रिया पूरी कर नवंबर तक बिजली पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। अब उम्मीद है कि इस वर्ष के अंत तक तोकों तक बिजली पहुंच जाएगी, जिससे तोक बिजली की रोशनी से जगमगा जाएंगे। ईई राकेश कुमार का कहना है कि वंचित तोकों का विद्युतीकरण करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बिजली पहुंचाने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है। नवंबर तक तोकों का विद्युतीकरण कर ग्रामीणों को बिजली के कनेक्शन दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें