फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए सत्र में एसआरटी परिसर में बढने लगी छात्रों की रौनक

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। नए शैक्षणिक सत्र में प्रवेश लेने लिए एसआरटी परिसर बादशाहीथौल में छात्र-छात्राओं की रौनक बढ़नी शुरू हो गई है। मंगलवार को गढ़वाल विवि प्रशासन ने स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश फार्म जमा करने की अंतिम तिथि निर्धारित की थी। अंतिम तिथि तक एसआरटी बादशहीथौल में 688 छात्र-छात्राओं के आवेदन फार्म जमा हो चुके हैं।
विज्ञापन

एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि के एसआरटी परिसर बादशाहीथौल में चंबा सहित दर्जनों गांव के छात्र-छात्राएं उच्च शिक्षा ग्रहण करते हैं। इस सत्र में बीए, बीएससी, बीकॉम प्रथम वर्ष में दाखिला लेने के लिए मंगलवार तक 688 छात्र-छात्राओं के आवेदन फार्म जमा हो चुके हैं। इस सत्र में परिसर में बीएससी में 350, बीए 270 और बीकॉम में 180 सीटें विवि ने निर्धारित की हैं, जबकि अभी तक बीएससी में दाखिले के लिए 395, बीए में 219 और बीकॉम के लिए 74 छात्रों ने एडमिशन फार्म जमा किए हैं। मंगलवार को विवि की ओर से प्रवेश फार्म जमा करने की अंतिम तिथि होने के चलते देर शाम तक प्रवेश काउंटर में छात्रों की कतारें लगी रही। वहीं छात्रों का कहना है कि बारिश के मौसम को देखते हुए प्रवेश फार्म जमा करने की अंतिम तिथि विवि को बढ़ानी चाहिए।
विज्ञापन


कोट
छात्रों की मांग को देखते हुए प्रवेश फार्म जमा करने की तिथि को बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है। 17 जुलाई के बाद काउंसिलिंग शुरू कर दी जाएगी।
-प्रो. आरसी रमोला, निदेशक, एसआरटी परिसर बादशाहीथौल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें