लंबगांव/ घनसाली। उक्रांद की गांव बसाओ गांव बचाओ यात्रा के लंबगांव और घनसाली पहुंचने पर लोगों ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया। दल के संरक्षक त्रिवेंद्र पंवार ने गांवों से बढ़ते पलायन पर चिंता जताई। उन्होंने पलायन के लिए भाजपा और कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों ने बारी-बारी से राज्य में सत्ता सुख भोगा, लेकिन जनभावनाओं के अनुसार प्रदेश की राजधानी, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी बुनियादी समस्याओं को नजरअंदाज किया। इस मौके पर केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पंकज व्यास, सोधन कुडियाल, वीरचंद रमोला, किशन सिंह रावत, बीएस सजवाण, उत्तम पुंडीर, विक्रम बिष्ट, विजय सिंह, लोकेंद्र कंसवाल आदि उपस्थित रहे। लंबगांव से यात्रा क्यारी, जखवालगांव, रमोल गांव, मांजफ गई।