थत्यूड़ (टिहरी)। मंजगांव-कालावन तेगना मोटर मार्ग का डामरीकरण की मांग को लेकर सकलाना क्षेत्र के लोग मंगलवार को दूसरे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे रहे। धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने धरना स्थल पर पहुंचकर क्षेत्र के लोगों की समस्या सुनी। कहा 26 जुलाई को सीएम की अध्यक्षता में होने वाली समीक्षा बैठक में सड़क डामरीकरण का मुद्दा प्रमुखता से रखेंगे।
जौनपुर विकास खंड के सकालान क्षेत्र के लोग मंजगांव-कालावन तेगना सड़क डामरीकरण की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं। क्षेत्र के लोग मरोड़ा पुल के समीप क्रमिक अनशन पर बैठे हुए है। मंगलवार को ग्राम प्रधान अर्चना भटगांई और क्षेत्र पंचायत सदस्य ममता कंडासरी क्रमिक अनशन पर बैठी रही। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य अखिलेश उनियाल, ताज नारायण उनियाल, सरोप सिंह नेगी, जय सिंह, गोविंद सिंह कंडारी, लक्ष्मी प्रसाद उनियाल, गंभीर सिंह नेगी आदि उपस्थित रहे।