फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हटाए गए कर्मियों का धरना चौथे दिन भी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। टिहरी बांध के द्वितीय चरण की पंप स्टोरेज प्लांट (पीएसपी) के निर्माण में लगी हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी की ओर से हटाए गए कर्मियों का सेवा बहाली की मांग को लेकर धरना चौथे दिन भी जारी रहा। वहीं एसडीएम ने कंपनी प्रबंधन को 14 जुलाई को कर्मियों की समस्याओं के संबंध में वार्ता करने को बुलाया है।
विज्ञापन

सोमवार को भी भागीरथीपुरम के खांडखाला में एचसीसी स्टाफ एंड वर्कस यूनियन के बैनर ताले हटाए गए कर्मियों ने धरना देकर कंपनी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अतर सिंह तोमर, पूर्व प्रमुख खेम सिंह चौहान ने धरना स्थल पर पहुंच कर कर्मियों की मांग का समर्थन किया। इस मौके पर वर्कस यूनियन के अध्यक्ष जसपाल पंवार, महासचिव नरेंद्र परमार, मनोज पंवार, महीपाल रावत, प्रवीन सेमल्टी, विजय हटवाल, संजय लाल आदि मौजूद थे। वहीं एसडीएम टिहरी चतर सिंह चौहान ने एचसीसी के महाप्रबंधक को नोटिस भेजकर 14 जुलाई को सुबह 11 बजे वार्ता के लिए बुलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें