फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडीओ ने समस्याओं के निराकरण को दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नई टिहरी। ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन ने 15 सूत्री मांग को लेकर विकास भवन में धरना देकर समस्याओं का जल्द निराकरण करने की मांग की। उन्होंने समस्याओं के संबंध में सीएम को भी ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

सोमवार को एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष भगवान सिंह राणा के नेतृत्व में कर्मियों ने मनरेगा के सामाजिक अंकेक्षण में उत्पीड़न बंद करने, वीडीओ, एबीडीओ के वेतन विसंगतियों को दूर करने, जॉब चार्ट संशोधन कर ग्राम्य विकास विभाग की सभी योजनाओं का ग्राम विकास अधिकारियों को देने, रिक्त पदों पर नई भर्ती, योजनाओं के ऑनलाइन संचालन को सुविधाएं, विकास खंडों का पुनर्गठन समेत 15 सूत्री मांग के निराकरण को धरना दिया। इस मौके पर एसोसिएशन के संरक्षक डीपी चमोली, सचिव अमन बिष्ट, विनय बहुगुणा, दिनेश कुमार, वीरु शाह, रघुराज बिष्ट, मुनब्बर हसन, बिजेंद्र लाल, सुनील कलेठा, सुरेश आर्य, आशीष जोशी, ऋषिपाल लिंगवाल, प्रमोद सिंह, बीपी थपलियाल, डीके खंडूड़ी, जितेंद्र शाह, दीपक कोठियाल, सुनील तड़ियाल, रजपाल सिंह, अनिल आर्य, ऋषिपाल राणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें