फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सारज्यूला पंपिग योजना में भारी अनियमितताएं:विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। टिहरी विधायक धन सिंह नेगी ने कहा कि सारज्यूला पंपिंग पेयजल योजना पर गुणवत्ता और वित्तीय गड़बड़ियां सामने आई है। उन्होंने कहा कि करोड़ों खर्च होने के बावजूद योजना अधूरी है, जिससे ग्रामीणों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। जल निगम ने आधी-अधूरी योजना जल संस्थान को हस्तांतरित की है। विधायक ने कहा कि जल निगम के अधीक्षण अभियंता को योजना पर हुए कार्य और खर्चे की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

पत्रकार वार्ता में टिहरी विधायक ने कहा कि वर्ष 2006 से निर्माणाधीन सारज्यूला पंपिंग योजना पर 2012 तक 70 फीसदी काम हो गया था। उसके बाद वर्ष 2017 तक बजट के अभाव में योजना पर कोई काम नहीं हुआ। भाजपा सरकार बनने पर पंपिंग योजना को पूरा करने के लिए निगम को नाबार्ड से कर्जा लेकर 4.99 करोड़ की स्वीकृति दिलाई गई, जिसमें से मई 2017 में 1.56 करोड़ और मार्च 2018 में दो करोड़ रुपये रिलीज कराए गए। इससे 37 गांव और 132 तोकों को लाभान्वित किया जाना था, लेकिन अभी तक लोगों को योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। विधायक ने कहा कि सारज्यूला क्षेत्र भ्रमण के दौरान देखा तो 25.11 करोड़ खर्च होने के बावजूद कई जगहों पर लीकेज है, पेयजल वितरण लाइन नहीं है, कहीं टोंटी नहीं लगाई गई है और कई जगह पाइप खुले में छोड़े गए हैं। इस मौके पर प्रमुख बेबी असवाल, दिनेश डोभाल, विनोद रतूड़ी, शीशराम थपलियाल, उदय रावत, सुंदर सिंह रावत और अबरार अहमद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें