फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक शाखा बाजार में खोलने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। नागणी मुख्य बाजार से उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की शाखा को दूर शिफ्ट करने के विरोध में क्षेत्र के लोगों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। बैंक शाखा को यथावत रखने की मांग को लेकर बुधवार को क्षेत्र के लोगों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। डीएम को ज्ञापन सौंपकर मांग पर कार्रवाई करने की मांग की। डीएम ने एसडीएम सदर को बैंक शाखा के लिए प्रकाशित निविदा की जांच करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

नागणी बाजार में स्थित उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की शाखा ऑल वेदर परियोजना निर्माण की जद में आ रही है। एक जुलाई को बैंक प्रशासन ने शाखा को मुख्य बाजार से शिफ्ट कर दिया है। लोगों का कहना है कि बैंक को निर्जन स्थान पर शिफ्ट किया गया है। वहां पर बुजुर्ग और दिव्यांगों को आवागमन में दिक्कत होगी। बैंक शाखा को मुख्य बाजार के आसपास नए भवन पर खोलने की मांग को लेकर क्षेत्र के लोग चार दिन से आंदोलनरत हैं।
बुधवार को क्षेत्र के लोगों ने बैंक को नागणी बाजार में खोलने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। डीएम को सौंपे ज्ञापन में उन्होंने कहा कि नए भवन के लिए बैंक ने निविदा प्रकाशित की थी, जिसमें मानकों की अनदेखी की गई है। डीएम ने एसडीएम सदर चतर सिंह चौहान को निविदा की जांच करने के निर्देश दिए हैं। प्रदर्शनकारियों में विजय जड़धारी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सूरज राणा, नरेंद्र चंद रमोला, साब सिंह सजवाण, अनिल बडोनी, सूरत ङ्क्षसह भंडारी, ममता नौटियाल, आशा, गीता, संजय मैठाणी, फ्योला देवी, मंजू आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें