फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगद धनराशि न मिलने पर उपभोक्ताओं ने काटा हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। नागणी बाजार से उत्तराखंड ग्रामीण बैंक शाखा को अन्यत्र शिफ्ट करने पर मंगलवार को उपभोक्ताओं का गुस्सा फूटा। कई उपभोक्ताओं ने जहां अपने बैंक खाते बंद कर विरोध जताया तो वहीं कुछ ने खातों में जमा पूरी धनराशि नहीं मिलने पर बैंक शाखा में हंगामा काटा।
विज्ञापन

एक जुलाई को बैंक प्रशासन ने नागणी मुख्य बाजार से शाखा को अन्यत्र शिफ्ट कर दिया था। क्षेत्र के उपभोक्ताओं ने बैंक शाखा को यथावत रखने की मांग को लेकर उस दिन प्रदर्शन भी किया था। उपभोक्ताओं का तर्क है, कि बैंक बाजार से दूर ले जाने के कारण वह वहां आसानी से नहीं पहुंच सकते है। बैंक से नाता तोड़ने के लिए मंगलवार सुबह से ही उपभोक्ताओं की बैंक शाखा में कतार लगनी शुरू हो गई थी। लाइन में खड़े अधिकांश ग्रामीणों ने बैंक प्रशासन से खाता बंद कराने का आवेदन पत्र सौंपकर औपचारिकताएं पूरी की। बाद में बैंक प्रशासन ने उपभोक्ताओं के खाता बंद करने के बाद चेक देने शुरू कर दिए, जिस पर उपभोक्ताओं का गुस्सा भड़क उठा। नगद भुगतान की मांग को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा काटा। इस मौके पर विजय जड़धारी, प्रधान विजयपाल राणा, आशा डबराल, सुमति देवी, ममता नौटियाल, चैता देवी, पूरन सिंह मनवाल, कुंदन सिंह मनवाल, संजय मैठाणी, बुद्धि प्रसाद नौटियाल, विजय सिंह, जगदंबा प्रसाद नौटियाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन

>>>>>>>>>
कैश की उपलब्धता को देखते हुए छोटी धनराशि वाले उपभोक्ताओं को नगद भुगतान किया गया है। अधिक धनराशि वालों को चेक दिया गया है।
-स्वराज सिंह, शाखा प्रबंधक उत्तराखंड ग्रामीण बैंक नागणी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें