फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर क्षेत्र में नहीं थम रही ओवरलोडिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनबाग (टिहरी)। रविवार पौड़ी जिले के धुमाकोट में ओवरलोडिंग के कारण हुई बस दुर्घटना से पुलिस-प्रशासन कोई सबक नहीं ले रहा है, जिससे जौनपुर ब्लॉक में हाईवे सहित ब्रांच रूटों पर भी ओवरलोडिंग की सिलसिला जारी है। यहां हर दिन क्षमता से अधिक सवारियां ढोई जा रही है, लेकिन उन्हें रोकने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन

जौनपुर ब्लाक मुख्यालय थत्यूड़ जाने वाली अगलाड़- थत्यूड़ मोटर मार्ग, नैनबाग- घोड़ाखुरी, बद्रीगाड- बड़ैती बनचोरा, मसोन- कांडी- द्वारगढ़, भटोली- मंदर्सू मोटर मार्ग सहित नैनबाग- विकासनगर, नैनबाग मसूरी और नैनबाग- बड़कोट राष्ट्रीय राजमार्गों पर देखी जा सकती है। ओवर लोडिंग के कारण 2006 से अब तक सड़क दुर्घटनाओं में करीब 60 लोग अपनी जान गवां चुके हैं। सोमवार को भी लालूर पट्टी से नैनबाग आ रही एक यूटिलिटी में 22 लोग सफर कर रहे थे। नियम कानून ताक पर रखने वालों के खिलाफ पुलिस-प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर पा रहा है। चौकी प्रभारी नीरज रावत ने कहा कि ओवरलोडिंग रोकने के लिए चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। संपर्क मार्गों पर भी ओवरलोडिंग की शिकायतें मिल रही है। वहां भी चेकिंग अभियान चलाया जाएगा और ओवर लोडिंग करने वाले चालक का लाइसेंस निरस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें