फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी कार्यालयों को शहर से बाहर ले जाने पर दी आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। नागरिक मंच की बैठक में हनुमंत राव कमेटी और मानवाधिकार आयोग के निर्देश पर कार्रवाई नहीं होने पर रोष व्यक्त किया गया। एआरटीओ कार्यालय और राजकीय पालीटेक्निक कालेज को शहर से बाहर ले जाने की साजिश का आरोप लगाया गया।
विज्ञापन

मंच के अध्यक्ष सुंदर लाल उनियाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वरिष्ठ नागरिकों ने कहा कि टिहरी बांध को लेकर गठित हनुमंत राव कमेटी ने 1998 में बांध प्रभावितों, विस्थापितों को निशुल्क बिजली, पानी देने की संस्तुति की थी। उन्होंने नई टिहरी, बौराड़ी, मोलधार, ढुंगीधार, भागीरथीपुरम, कोटीकालोनी में तिपहिया वाहन चलाने की मांग की है। उन्होंने जलकर, सीवर शुल्क न लेने, शुद्ध पेयजल हेतु घुत्तू-रीह ग्रेविटी पेयजल योजना का निर्माण जल्द न होने, परिवहन कार्यालय और पालीटेक्निक कालेज को शहर से बाहर ले जाने पर बेमियादी आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर मंच के मंत्री सीपी डबराल, हरी प्रसाद विश्वकर्मा, उत्तम रावत, युद्धवीर रावत, बचन सिंह तोपवाल, सच्चिदानंद पांडेय, मोहनी रावत, रमेशचंद्र गैरोला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें