फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शानदार प्रस्तुतियां ने माहौल को बनाया संगीतमय

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। विवेक मेमोरियल सुरगंगा संगीत विद्यालय की ओर से आयोजित एक माह की कथक नृत्य कार्यशाला का समापन हुआ, जिसमें कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियों से माहौल को संगीतमय बनाया। संगीत, नृत्य, साहित्य कला के प्रचार-प्रसार के लिए पूर्व मंत्री दिनेश धनै, संस्कृति कर्मी महिपाल नेगी और कथक नृत्यांगना आरती शाह को सुरगंगा कलानिधि सम्मान से नवाजा गया।
विज्ञापन

बहुउद्देशीय सभागार में रविवार को आयोजित सांस्कृतिक संध्या में कथक नृत्य प्रशिक्षण कार्यशाला का पूर्व पर्यटन मंत्री दिनेश धनै ने समापन किया। उन्होंने प्रतिभागी कलाकारों को प्रमाणपत्र भेंट कर कला, संस्कृति और साहित्य के क्षेत्र में काम करने के लिए कलाकारों को प्रोत्साहित किया। कहा कि संस्कृति मंत्री रहते हुए नगर में लोक कला प्रशिक्षण अकादमी की स्वीकृति दी थी, लेकिन सरकार बदलने के कारण अकादमी का निर्माण शुरू नहीं हो पाई है। संध्या की शुरुआत राग मेघ सरस्वती वंदना वाणी कलारुपिणी से हुई। कथक नृत्य से गणेश की आराधना की गई। शास्त्रीय गायन में राधा राणा, शालिनी नेगी, अभय प्रताप, अमूल, ललित एवं आयुष डोभाल ने राग भोपाली में तीनताल में तुम हम सन जिन बोलो, गोपी फोंदणी, राधा राणा, दीक्षा नेगी, त्रिहरी नेगी, श्रीमंशा, संजना, नीलम, दिव्या नेगी, गार्गी सजवाण ने कत्थक नृत्य में टुकड़े परन, तिहाई, वेदांशी सिलोड़ी, अंशी पटेल, वैदेही, चित्रांशी, निमिश, शिवांश, यामिनी, ऋत्विका, दृशिका, ऐनी नेगी ने घूमर नृत्य पेश किया। मेहमान कलाकार लखनऊ घराने की कथक नृत्यांगना आरती शाह ने मनमोहक कथक नृत्य की प्रस्तुति दी। इस मौके पर संगीत विद्यालय के निदेशक डा. विकास फोंदणी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मोहन सिंह रावत, देवेंद्र नौडियाल, प्रताप गुसाईं, गोविंद बिष्ट, किशन रावत आदि थे। कार्यक्रम का हिमानी सिलोड़ी और महिपाल नेगी ने संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें