फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उप्पू में ग्रामीणों ने चलाया गंगा स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। गंगा स्वच्छता मंच ने भागीरथी नदी के किनारे उप्पू में गंगा स्वच्छता अभियान चलाकर पौधरोपण किया। उन्होंने ग्रामीणों से गंगा की स्वच्छता एवं पौध संरक्षण के लिए प्लास्टिक, पालिथीन, कूड़ा मुक्त रखने की अपील की।
विज्ञापन

रविवार को मंच के जिला संयोजक प्रमोद नेगी के नेतृत्व में गंगा स्वच्छता और पौधरोपण अभियान चलाया। मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अतर सिंह तोमर ने पौध लगाकर अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने गंगा एवं पर्यावरण के महत्व की जानकारी दी। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने मां गंगा को स्वच्छ एवं निर्मल बनाए रखने को नमामि गंगे से लेकर स्वच्छता अभियान की शुरूआत की है। मंच के संयोजक नेगी ने कहा कि ग्रामीणों के सहयोग से ही गंगा को स्वच्छ एवं पर्यावरण को बचाया जा सकता है। कहा कि ग्रामीण अपने आसपास सफाई रखकर प्लास्टिक समेत कचरे को नष्ट का गंगा स्वच्छता में अपना योगदान दें। ग्रामीणों ने विभिन्न प्रजाति के पौध रोपकर उनके संरक्षण का भी संकल्प लिया। इस मौके पर विजय पाल नेगी, राजेंद्र जुयाल, भगवान राणा, संदीप पाटिल, कुशाल चौहान, किशोरी नौटियाल, पुष्कर सिंह, हर्षमणी, दौलत सिंह, रणवीर सिंह, यशपाल चौहान, केशवानंद, भरत नेगी, अमर दास, चिंरजी लाल, भवानी देवी, रामी देवी, लक्ष्मी, आनंदी, सीमा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें