कंडीसौड़ (टिहरी)। थौलधार ब्लॉक में भोंगर गांव के लोग बगैर बिजली के जीवन-यापन करने को मजबूर हैं। ऊर्जा निगम छह किमी दूर से गांव का विद्युतिकरण नहीं कर पाया है, जिससे लालटेन व छिल्लों में रात गुजारने को मजबूर हैं।
जुआ पट्टी में लेेंगर्थ गांव के भोंगर नामे तोक में 50 परिवार निवास कर रहे हैं। गांव के लोग लंबे समये छह किमी दूर लेंगर्थ गांव से बिजली पहुंचाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन ऊर्जा निगम इस पर ध्यान नहीं दे रहा है। प्रधान नत्थीलाल ने बताया कि विद्युतिकरण करने के लिए बीडीसी में भी कई बार मांग कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। एई एएस तोमर का कहना है कि गांव का विद्युतिकरण दीनदयाल उपाध्याय योजना से होना है। इस पर जल्द काम शुरू होने की उम्मीद है।