फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करो योग रहो निरोग का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिला मुख्यालय नई टिहरी तहसील, विकासखंड, पुलिस थाना, शिक्षण संस्थाओं में योग शिविर आयोजित किया गया। योग की विभिन्न मुद्राओं के माध्यम से निरोग रहने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

बहुउद्देशीय सभागार में आयोजित योग शिविर का शुभारंभ विधायक धन सिंह नेगी, सीडीओ अशीष भटगांई ने किया। पतंजली के मास्ट्रर ट्रेनर जय प्रकाश डंगवाल की अगुवाई में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने योग कर निरोग रहने का संदेश दिया। विधायक नेगी ने कहा कि योग शरीर को मानसिक रूप से शांति प्रदान करता है। भारत स्वाभिमान की ओर से बौराड़ी स्टेडियम में योग किया गया। इस मौके पर कमल सिंह मेहर, महावीर उनियाल, बसंती नेगी व सुंदर लाल उनियाल उपस्थित रहे। भाजपा की पहल पर विद्या मंदिर में योग शिविर आयोजित किया गया। इस मौके पर गोपीराम चमोली, डा. प्रमोद उनियाल, अनुसूया नौटियाल आदि उपस्थित रहे।
दर्पण समिति की ओर से शांतिकुंज गायत्री पीठ, टीएचडीसी अतिथि गृह में योग शिविर लगाया गया। डा. वीएन जोशी, समिति की सचिव विभु कृष्णा ने योग के गुर बताए। पुलिस लाइन चंबा में एसएसपी डा. योगेंद्र सिंह रावत ने योग शिविर का शुभारंभ किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नैनबाग में योग साधकों ने लोगों को योग कराया। इस मौके पर डा. अमन खान, डा. रीतिका गुप्ता, निखिल कुमार आदि उपस्थित रहे। थत्यूड़, नरेंद्रनगर, लंबगांव, घनसाली और नई टिहरी केंद्रीय विद्यालय में भी योग शिविर आयोजित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें