फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौखाल में आयोजित कार्यशाला में दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। माउंट वैली डेवलपमेंट एसोसिएशन और स्विडिस आर्गेनाइजेशन फॉर इंडीविजल रिलीफ संस्थान की ओर से ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से आत्मनिर्भर बनाने को लेकर कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें कृषि नवाचार के तहत महिलाओं की आर्थिकी को बढ़ाने के लिए सामूहिक प्रयास करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

पौखाल में आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ भिलंगना के प्रमुख विजय गुनसोला ने किया। उन्होंने कहा कि संस्था महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर उन्हें स्वरोजगार से जोड़कर सराहनीय काम कर रही है। प्लानिंग मैनेजर नवप्रभात ने बताया कि संस्था महिलाओं की कृषि विकास एवं उत्पादों के विपणन व्यवस्था से लेकर लिंग भेदभाव को कम कर रही है। इसके लिए पौखाल कलस्टर के 15 गांवों में काम किया जा रहा है। जिला समाज कल्याण अधिकारी अभिनाष भदौरिया ने बताया कि सरकार ने जुलाई 2017 में गौरा देवी कन्याधन योजना को बाल विकास विभाग को हस्तांतरित कर दिया है। अब जरूरतमंद बाल विभाग से ही संपर्क करें। उन्होंने कहा कि जिन लाभार्थियों की पेंशन रुकी हुई है, वह अपने बैंक खाते को आधार से लिंक करवाएं। सहायक कृषि अधिकारी संगीता सिंह ने कृषि मशीनरी, फार्मर बैंक, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, राष्ट्रीय कृषि फसल योजना की जानकारी दी। संस्था के सचिव अवतार सिंह नेगी ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर अभी भी लोगों में सरकारी योजनाओं की जानकारी नहीं है। संस्था गांवों में योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर रही है। इस मौके पर पुरुषोत्तम थपलियाल, अशोक नौटियाल, गौरव वर्मा, वीरेंद्र नेगी, गोविंद नौटियाल, धूम सिंह, आनंद सिंह कठैत, विनय प्रकाश, उमेश मेहता, राकेश भट्ट, प्रबल नेगी, मीना, उमा, रंजना, अनीता, संजय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें