फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्ट्रासाउंड सील, एक्सरे मशीन बनी है शो पीस

विज्ञापन
विज्ञापन
थत्यूड़ (टिहरी)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रेडियोलॉजिस्ट के अभाव में स्वास्थ्य विभाग ने अल्ट्रासाउंड मशीन सील कर दी है। अस्पताल में लगी लाखों की एक्सरे मशीन भी टेक्नीशियन के अभाव में शो पीस बनी हुई है। वहीं लोगों को एक्सरे कराने के लिए 35 किमी दूरी तय कर मसूरी या फिर 70 किमी दूर देहरादून की दौड़ लगानी पड़ रही है।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लंबे समय से रेडियोलॉजिस्ट और एक्सरे तकनीशियन का पद रिक्त चल रहा है। अल्ट्रासाउंड का दुरुपयोग न हो मंगलवार को थत्यूड़ अस्पताल पहुंचकर डिप्टी सीएमओ डा. मनोज वर्मा ने अल्ट्रासाउंड मशीन को सील कर दिया है। प्रधान गोविंद असवाल, पृथ्वी रावत, एसपी लेखवार, सुरेंद्र रावत, महिपाल सिंह रावत ने जनता की समस्या को देखते हुए अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट और एक्सरे तकनीशियन की तैनाती करने की मांग की है। डिप्टी सीएमओ डा. वर्मा ने बताया कि रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती होने पर अल्ट्रासाउंड की सेवाएं फिर शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें