फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण न होने से ग्रामीण नाप रहे पैदल

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। जिला मुख्यालय से सटे कई गांव सड़क सुविधा से वंचित हैं। सड़क नहीं होने के कारण ग्रामीण कई किमी पैदल चलने को मजबूर हैं, लेकिन लोनिवि सड़क स्वीकृति के बाद भी निर्माण शुरू नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

वर्ष 2013 में चवालखेत डांडा-नई टिहरी ढाई किमी, 2015 सुरसिंगधार-बुडोगी-ग्वाड़ तीन किमी और ज्ञानसू-ग्वाड-पस्सी-बुडोगी सात किमी मोटर मार्ग स्वीकृत हुए थे, लेकिन वन भूमि हस्तांतरण से लेकर अन्य कारणों से सड़कों का निर्माण शुरू नहीं हो पाया। ग्रामीण लंबे समय से सड़कों के निर्माण की मांग को लेकर आंदोलित हैं, बावजूद मोटर मार्गों का निर्माण शुरू नहीं हो रहा है। बुडोगी के क्षेत्र पंचायत सदस्य हितेश चौहान, प्रधान त्रेपन सिंह चौहान, केदार सिंह, महेंद्र सिंह, केंद्र सिंह, गजेंद्र सिंह, विद्या लाल, कर्मवीर, पूर्णचंद आदि का कहना है कि जिला मुख्यालय के चंद दूरी पर स्थित कई गांव सड़क से वंचित हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि स्वीकृत सड़कों का निर्माण लोनिवि एवं वन विभाग के बीच तालमेल न होने के कारण नहीं हो रहा है।

कोट
चवालखेत मार्ग के लिए वनभूमि हस्तांतरण हो गई है। विभाग ने पौधरोपण क्षतिपूर्ति का पैसा भी जाम कर दिया है, जबकि ग्वाड मार्ग के वनभूमि ट्रांसफर की प्रक्रिया नोडल अधिकारी के स्तर पर चली है। ज्ञानसू मार्ग के एलाइनमेंट संबंधी प्रक्रिया अंतिम दौर में है, जल्द ही सड़कों का निर्माण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-गौरव थपलियाल, अधिशासी अभियंता, लोनिवि चंबा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें