फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीसी बैठक में रसोई गैस किल्लत पर सदस्यों ने जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
घनसाली (टिहरी)। भिलंगना ब्लॉक की बीडीसी बैठक में अधिकारियों के उपस्थित नहीं रहने पर सदस्यों ने हंगामा किया। क्षेत्र में रसोई गैस की किल्लत पर सदस्यों ने रोष जताते हुए गैस की आपूर्ति बढ़ाने की मांग की है। सिंचाई विभाग के खंड प्रथम कार्यालय को नई टिहरी से घनसाली शिफ्ट करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया।
ब्लॉक प्रमुख विजय गुनसोला की अध्यक्षता में आयोजित बीडीसी बैठक में विद्युत, पेयजल, रसोई गैस और सिंचाई नहरों से संबंधित मुद्दे प्रमुखता से छाए रहे। जिलास्तरीय अधिकारियों के उपस्थित न रहने पर सदस्यों ने जमकर हंगामा किया। कहा कि जिम्मेदार अधिकारियों के सदन में न आने से समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। बैठक में उपस्थित प्रतिनिधि अधिकारी प्रश्नों का सही जवाब नहीं दे पाते हैं। ब्लॉक प्रमुख गुनसोला ने कहा कि आगामी बैठक से पहले सभी अधिकारियों को पत्र जारी कर अनिवार्य रूप से बैठक में आने को कहा जाएगा। बैठक में जनप्रतिनिधियों ने सिंचाई विभाग के खंड प्रथम को नई टिहरी से घनसाली शिफ्ट करने का प्रस्ताव पारित किया। सदन के माध्यम से प्रस्ताव जिला विकास अधिकारी आनंद सिंह को सौंपा गया। प्रधान हुकम सिंह, गीता राम ने बनचुरी और इंद्रोला गांव में झूलते बिजली तारों का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत सदस्य रामकुमार कठैत, सोहन लाल परोपकारी ने क्षेत्र में रसोई गैस की किल्लत पर नाराजगी व्यक्त की। लैणी-बुढवा मोटर मार्ग निर्माण से लैणी गांव की पेयजल लाइन ठीक करने को कहा। बैठक में बीडीओ वीपी रिंगोडी, एसडीएम पीआर चौहान, पूरब सिंह पंवार, निर्मला बिष्ट, शूरवीर लाल, सुनीता देवी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें