फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई टिहरी पंपिंग योजना का पुर्नगठन करे सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट ने प्रदेश सरकार के सवा साल के कार्यकाल को निराशाजनक बताया। कहा राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है। कर्मचारी हड़ताल पर हैं और सरकार कर्मचारियों की मांगों का समाधान नहीं कर पा रही है। ऑल वेदर रोड का मलबा सड़क किनारे बसे गांवों के लिए खतरे का सबब बना हुआ है। नई टिहरी नगर क्षेत्र में पेयजल संकट के लिए उन्होंने पंपिंग योजना का पुनर्गठन करने की जरूरत बताई।
विज्ञापन

पत्रकार वार्ता में प्रदेश उपाध्यक्ष बिष्ट ने कहा कि न्यायालय ने हाईवे किनारे शराब बेचना प्रतिबंधित किया है, लेकिन ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर भद्रकाली में सरकार के इशारे पर खुलेआम ट्रक में शराब बेची जा रही है। कहा पिछले माह सरकार ने टिहरी झील किनारे कैबिनेट बैठक के नाम पर सरकारी धन का दुरुपयोग किया है। टिहरी झील में रोजगार की संभावनाओं को लेकर और बांध प्रभावितों के पुनर्वास को लेकर सरकार ने कोई भी निर्णय नहीं लिया। पत्रकार वार्ता में कांग्रेस जिलाध्यक्ष सूरज राणा, जगदंबा रतूड़ी, राकेश राणा, देवेंद्र नौडियाल, नरेंद्र चंद रमोला, साब सिंह सजवाण, विजयलक्ष्मी थलवाल भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें