फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झील किनारे खनन होने पर भड़के खांड बिड़कोट के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
कंडीसौड़/घनसाली। टिहरी झील किनारे इन दिनों थौलधार ब्लॉक के खांड बिड़कोट और भिलंगना ब्लॉक के पिलखी में रेत और पत्थरों का अवैध खनन जोरों पर है। खांड बिड़कोट के आक्रोशित लोगों ने रविवार को मौके पर पहुंचकर खनन बंद करवा दिया। ट्रक के आगे धरने पर बैठकर विरोध दर्ज किया। ग्रामीणों का कहना है कि झील किनारे खनन होने से भविष्य में उनके गांवों को खतरा उत्पन्न हो सकता है।
विज्ञापन

खांड बिड़कोट गांव के नीचे टिहरी झील किनारे पिछले कई दिन से रेत और पत्थरों का खनन चल रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन से कई बार खनन बंद करने की गुहार लगाई जा चुकी है, लेकिन उनकी समस्या पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। रेत और पत्थर लेने झील किनारे जा रहे ट्रकों की धूल-मिट्टी उनके लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। रविवार को स्थानीय लोग खनन स्थल पर पहुंचे और जेसीबी मशीन से चल रहे खनन को बंद कराया। इस मौके पर भूपेंद्र गुसाईं, सूरज गुसाईं, सोहन सिंह, रूपी देवी, शैला गुसाईं, सुमन गुसाईं, सहदेयी देवी, संगीता आदि उपस्थित रहे। इस बाबत राजस्व उप निरीक्षक चंदन सिंह चौहान का कहना है कि खांड बिड़कोट में प्रशासन की ओर से 12 नाली भूमि पर खनन का पट्टा जारी किया गया है। निर्धारित स्थल पर ही खनन किया जा रहा है।
इधर, भिलंगना ब्लॉक के पिलखी गांव के समीप झील किनारे पिछले एक सप्ताह से रेत, पत्थरों का अवैध खनन चल रहा है। गांव के लोगों ने कहा कि ग्राम पंचायत की बैठक में खनन पट्टा जारी करने के लिए कभी भी प्रशासन को प्रस्ताव नहीं दिया गया। बावजूद इसके प्रशासन ने बाहरी व्यक्तियों को बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के खनन पट्टा जारी कर दिया। एसडीएम पीआर चौहान ने बताया कि पिलखी में रेत चुगान की अनुमति दी गई है। यदि जेसीबी मशीन से खनन हो रहा है, तो इसकी जांच की जाएगी। ग्राम पंचायत के प्रस्ताव पर गठित की गई कमेटी की जांच रिपोर्ट के आधार पर चुगान की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें