नई टिहरी। भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में सरकार एवं संगठन के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। साथ ही आगामी कार्यक्रमों की भी जानकारी दी गई। बताया कि 22 से 30 जून तक महासंपर्क अभियान चलाया जाएगा, जिसमें प्रत्येक बूथ पर करीब 50-50 लोगों से संपर्क कर केंद्र सरकार की योजनाओं से अवगत कराया जाएगा।
शनिवार को आयोजित बैठक में भाजपा की जिला प्रभारी कुसुम कंडवाल ने मंडलवार लाभार्थी सम्मेलन, स्वच्छता सम्मेलन, बुद्धिजीवी, वरिष्ठ नागरिक सम्मेलन, योग दिवस आदि कार्यक्रमों की समीक्षा की। अनुशासन समिति के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञान सिंह नेगी ने बताया कि 23 जून को श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस, 16 जुलाई को हरेला दिवस पर सघन पौधरोपण, 25 सितंबर को पंडित दीन दयाल उपाध्याय का जन्म दिन, नौ नवंबर को राज्य स्थापना दिवस, छह दिसंबर को डा. भीमराव अंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस सभी बूथों पर मनाए जाएंगे। गढ़वाल संभाग के पूर्णकालिक राकेश गिरी ने संगठन और सरकार की गतिविधियों की जानकारी दी। इस मौके पर घनसाली विधायक शक्ति लाल शाह, संजय नेगी, रघुवीर पंवार, परमवीर पंवार, चंद्रमोहन पांडेय, विनोद रतूड़ी, उदय रावत, नरेश नेगी, आनंद बिष्ट, राजकुमार कठैत, गोपीराम चमोली, विक्रम कठैत, बालकृष्ण भट्ट, शीशराम थपलियाल, देवेंद्र बेलवाल, अजय रावत, देवेंद्र नौटियाल, डा. जेपी बहुगुणा, रतन पंवार, सुषमा उनियाल, मीना सेमवाल, सोबनी धनोला आदि मौजूद थे।