फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों ने की आवासों की मरम्मत की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी महासंघ की बैठक में लंबित समस्याओं के निराकरण की मांग की गई। कहा कि पूल्ड हाउस के आवासों की मरम्मत करने, बिना सरकारी आवासों के रह रहे कर्मियों को आवास आवंटन करने की मांग की।
विज्ञापन

महासंघ के जिलाध्यक्ष त्रिलोक नेगी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कहा कि नगरक्षेत्र में कर्मचारियों के लिए बने पूल्ड हाउस के आवासों की लंबे समय से मरम्मत नहीं हो पाई है। बताया कि दर्जनों पात्र कर्मचारियों को आवास आवंटन नहीं हो रहे हैं। कुछ आवंटन किए भी गए हैं, लेकिन उनका कब्जा नहीं मिल रहा है। इस मौके पर जिला मंत्री पुष्कर नयाल, जेएन बिजल्वाण, जगदंबा उनियाल, विशन रांगड़, दिनेश सेमवाल, गंभीर तड़ियाल, पीडी भट्ट, वीरु शाह, कुंवर सजवाण, नानक चंद रमोला, मकान चौहान, महावीर सिंह, पूर्णी देवी, मूली देवी, ममता उनियाल, पुष्पा बहुगुणा, आशिया खातून, भागीरथी, सुशीला, तिमला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें