फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांध प्रभावित पुनर्वास के लिए अब हनुमान के दर पर देगे दस्तक

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। पुनर्वास की मांग को लेकर पिछले 25 दिन से आंदोलनरत टिहरी बांध प्रभावित संकट से निजात पाने के लिए अब हनुमान के दरबार में दस्तक देंगे। मंगलवार 19 जून को प्रभावित गांव के लोग नई टिहरी हनुमान चौक पर दिनभर हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। हनुमान से पुनर्वास विभाग के अधिकारियों को बुद्धि देने की प्रार्थना करेंगे।
विज्ञापन

टिहरी बांध प्रभावित नंदगांव, भटकंडा (लुणेटा), उठड, पिपोला खास, रौलाकोट, गढोली (रैका), चोपड़ा और खांड गांव के लोग पुनर्वास की मांग को लेकर 23 मई से पुनर्वास निदेशालय परिसर में धरने पर बैठे हुए हैं। धरना स्थल पर हुई बैठक में प्रभावितों ने कहा कि भानियावाला मनसा देवी, दुधु पानी, रायवाला प्रतीतनगर में पुनर्वास के लिए वन भूमि चिह्नित की गई। 19 अगस्त 2016 को भूमि का प्रस्ताव ऑन लाइन केंद्र सरकार को भेजा गया। केंद्र सरकार से कई आपत्तियां आने के बाद भी उसका निस्तारण नहीं किया जा रहा है।
जलस्तर बढ़ने से झील किनारे निवासरत गांवों में खतरे की संभावनाएं बढ़ जाती है, लेकिन शासन-प्रशासन समस्या पर ध्यान देने को तैयार नहीं है। धरना देने वालों में समिति के अध्यक्ष सोहन सिंह राणा, भीम सिंह, भरत सिंह सजवाण, राम सिंह पंवार, राजेंद्र सिंह कुमाईं, सुशीला, राजी देवी, सरोजनी देवी, लाल सिंह, भरत सिंह व दिनेश आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें