फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़ीखाल गांव के पास कार दुर्घटनाग्रस्त दो की मौत-compat

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। चंबा में आराकोट-खड़ीखाल मोटर मार्ग पर खड़ीखाल गांव के पास एक कार के 150 मीटर गहरी खाई में गिरने से दो युवकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि देर रात दुर्घटना होने की वजह से किसी को इसका पता नहीं लग सका। शुक्रवार सुबह पीआरडी स्वयंसेवक से मिली जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों कोे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बौराड़ी भेजा।
विज्ञापन

थाना पुलिस को शुक्रवार सुबह छह बजे पीआरडी स्वयंसेवक शकुंतला ने सूचना दी कि खड़ीखाल गांव के पास एक कार खाई में गिरी हुई है। पुलिस 108 सेवा के साथ मौके पर पहुंची, तो कार में सवार दो युवक मृत मिले। इनकी शिनाख्त
वीरेंद्र सिंह रावत (35) पुत्र भगवान सिंह रावत, निवासी मुड़ियागांव पट्टी उदयकोट चंबा हाल निवासी मंगोलपुरी दिल्ली और विजय कुमार (38) पुत्र किशन निवासी मंगोलपुरी दिल्ली के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वीरेंद्र और विजय दोनों घनिष्ठ दोस्त थे। बृहस्पतिवार रात दोनों वीरेंद्र की ससुराल खड़ीखाल जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें