फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैबिनेट बैठक को कांग्रेसियों ने बताया सरकारी पिकनिक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नई टिहरी। टिहरी झील किनारे बीते दिन फ्लोटिंग मरीना में आयोजित कैबिनेट बैठक को कांग्रेसियों ने सरकारी पिकनिक करार दिया। कहा कि कैबिनेट बैठक से बांध प्रभावितों के पुनर्वास, मेडिकल कालेज, धनाभाव के कारण अधूरी पड़ी पंपिंग पेयजल योजनाओं का निर्माण समेत कई उम्मीद जिलेवासियों को थी, लेकिन कैबिनेट में स्थानीय समस्याओं के निराकरण को कोई भी निर्णय न लेने जाने से लोग मायूस हैं। उन्होंने मीडिया कर्मियों से अभद्रता करने पर कड़ा रोष व्यक्त किया।
पत्रकार वार्ता में कांग्रेस जिलाध्यक्ष सूरज राणा ने कहा कि कैबिनेट बैठक से एक दिन पहले जिले की 15 सूत्री महत्वपूर्ण मांगों के संबंध में कांग्रेस ने सरकार को अवगत कराया था। उम्मीद थी कि सरकार कैबिनेट में समस्याओं का निराकरण करेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। कैबिनेट बैठक के नाम पर देहरादून से सरकार टिहरी बांध की झील में सिर्फ पिकनिक मनाने पहुंची। फोटो खींचकर सरकार के मंत्री और अधिकारी लौट गए। कैबिनेट बैठक के नाम पर लाखों खर्च होने के बाद भी आम जनता को कोई लाभ नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट ने कहा कि पूर्व में सरकार ने कहा कि था कि बांध प्रभावितों, विस्थापितों को बिजली, पानी और सीवर शुल्क माफ करने को कैबिनेट में निर्णय लिया जाएगा। बावजूद इस महत्वपूर्ण समस्याओं का हल नहीं निकाला गया। सड़कों की हालात खस्ताहाल है, आउट सोर्सिंग से कर्मियों को पदों से हटाया जा रहा है, जिससे भाजपा सरकार के खिलाफ आमजन में आक्रोश बना हुआ है। भिलंगना के ब्लॉक प्रमुख विजय गुनसोला टिपरी से पिलखी और बाल गंगा घाटी में भी बोटिंग शुरू करवाने की मांग की। इस मौके पर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष दर्शनी रावत, नरेंद्र चंद रमोला, जगदंबा रतूड़ी, पदम सिंह कुमाईं, राकेश राणा, साब सिंह सजवाण, मुर्तजा बेग, याकूब सिद्दीकी, प्रदीप भट्ट, पुरूषोत्तम थलवाल, नरेंद्र राणा, विजय लक्ष्मी थलवाल, शकुंतला नेगी, सीमा कृषाली, ममता उनियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें