फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईको पार्क धनोल्टी का निरीक्षण कर वन मंत्री ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नैनबाग (टिहरी)। वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने धनोल्टी इको पार्क का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पार्क का विस्तारीकरण करने और पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए पार्क को और अधिक सुंदर बनाने के निर्देश दिए। कहा सरकार पार्क को बेहतर बनाने के लिए हर संसाधन मुहैया कराएगी। उन्होंने पार्क परिसर में देवदार का पौधा भी रोपा।
विज्ञापन

वन मंत्री डा. रावत ने पार्क में स्वयं सहायता समूह के द्वारा निर्मित सामग्री, विक्रय केंद्र, वन शिल्प, वर्षा जल संग्रहण टैंक का निरीक्षण किया। इको पार्क समिति के कार्यों की सराहना करते हुए पार्क को और अधिक सुंदर बनाने को कहा। पार्क में विगत तीन वर्षों से लंबित पड़े बैंबू की डार्मेट्री के कार्य को शीघ्र शुरू करने के लिए इको टूरिज्म के अधिकारियों को निर्देश दिए। स्वच्छता का विशेष ध्यान रखते हुए क्षेत्र के लोगों से प्लास्टिक का उपयोग न करने की अपील की। इस मौके पर उप प्रभागीय वनाधिकारी मसूरी नीरज कुमार शर्मा, जौनपुर रेंज अधिकारी मनमोहन सिंह बिष्ट, इको पार्क समिति के सचिव कुलदीप नेगी, प्रमोद बंगवाल, अमित कैंतुरा, ईशम सिंह राठौर, धीरज उनियाल, सोनू गौड़, नीलकंठ पोखरियाल, जसपाल सिंह, सुरेश बेलवा, ज्योति बेलवाल, रामलाल लेखवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें