नई टिहरी। टिहरी सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह ने कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनते हुए नगर निकाय और लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने को कहा। कहा कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता से ही चुनाव में भाजपा जीत दर्ज करेगी। कार्यकर्ताओं ने सेवा-टीएचडीसी पर समस्याओं को गंभीरता से नहीं लेने का आरोप लगाया।
टीएचडीसी के निरीक्षण भवन में आयोजित बैठक में सांसद राज्यलक्ष्मी शाह ने कहा कि चांठी-डोबरा पुल का निर्माण 2019 से पहले करवाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की विकास योजनाओं को आधार बनाकर निकाय और लोकसभा चुनाव में जाने को कहा। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय नेगी ने जिले की विभिन्न गतिविधियों से अवगत कराते हुए नगर निकाय चुनाव की तैयारियों के बारे में जानकारी दी। जिला महामंत्री दिनेश डोभाल ने सेवा-टीएचडीसी पर समस्याओं को गंभीरता से न लेने का आरोप लगाया। डीसीडीएफ के अध्यक्ष अनुसूया नौटियाल ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के बारे में कई सुझाव दिए। इस मौके पर जिला महामंत्री विनोद रतूड़ी, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुषमा उनियाल, विद्या नेगी, विजयलक्ष्मी डंगवाल, मीना सेमवाल, मंजू चंद, अबरार अहमद, विजय कठैत, शीशराम थपलियाल, गोपीराम चमोली, जीतराम भट्ट, असगर अली, तोफिक बेग, पंकज बरवाण आदि मौजूद थे।