नरेंद्रनगर (टिहरी)। हिल पेट्रोलिंग यूनिट में तैनात पुलिस कर्मियों को चारधाम यात्रा पर आ रहे यात्रियों की समस्याओं से निपटने के निर्देश दिए गए हैं। थाना परिसर में पुलिस कर्मियों की बैठक लेते हुए सीओ जगदंबा प्रसाद जुयाल ने यात्रा मार्गों पर सतर्कता बरतने के निर्देश देते हुए कहा कि सुरक्षित यात्रा कराना पुलिस कर्मियों का दायित्व है।
थाना परिसर में पुलिस कर्मियों की बैठक लेते हुए सीओ ने कहा कि नरेंद्रनगर में बाईपास रोड पूरी बन चुकी है। शहर में तंग रोड पर जाम से निपटने के लिए भारी वाहनों की आवाजाही बाईपास से कराएं। उन्होंने कहा कि यात्रा मार्ग पर शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कड़ी नजर रखें। इस मौके पर थानाध्यक्ष मनीष उपाध्याय, दरोगा सदानंद पोखरियाल, इंद्र सिंह बिष्ट, आगराखाल चौकी प्रभारी टीकम सिंह, अजयराज, पुष्कर सिंह रावत, पंकज, विमला शर्मा, हिमानी रावत और शीतल आदि मौजूद थे।