फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिहरी महोत्सव में इस बार होगा योग महोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। टिहरी महोत्सव में इस वर्ष पहली बार कोटीकालोनी में योग महोत्सव का आयोजन भी किया जाएगा। तीन दिन तक चलने वाले महोत्सव में सुबह दो घंटे पर्यटकों और स्थानीय लोगों को योगाभ्यास कराया जाएगा। होम स्टे योजना को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से पर्यटकों को झील क्षेत्र के आसपास बसे गांवों का भ्रमण कराया जाएगा। पर्यटकों को गांवों का भ्रमण कराने के लिए जिला प्रशासन इन दिनों स्थानीय गाइडों की तलाश में जुटा हुआ है।
विज्ञापन

25 मई से होने वाले तीन दिवसीय टिहरी महोत्सव के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन इन दिनों तैयारियों में जुटा है। झील किनारे पीने की पानी, गर्मी और बारिश से बचने के लिए यात्री प्रतिक्षालय और शौचालय सुविधा नहीं होने से महोत्सव सफलतापूर्वक संपन्न करना किसी चुनौती से कम नहीं है। हालांकि प्रशासन सभी समस्याओं के समाधान करने का दावा कर रहा है। वहीं डीएम सोनिका ने बताया कि टिहरी महोत्सव में पहली बार हो रहे योग महोत्सव में सुबह सात से नौ बजे तक योग कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें