फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थत्यूड़ ब्लॉक मुख्याल सहित दो दर्जनों गांवों की बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
थत्यूड़। जौनपुर ब्लॉक मुख्यालय थत्यूड़ सहित आसपास के दो दर्जन से अधिक गांवों में बीती रात से अंधेरा पसरा हुआ है। बिजली गुल होने से तहसील और ब्लॉक मुख्यालय में कामकाज प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

सोमवार रात दो बजे बिजली गुल हो गई थी, जो मंगलवार दिनभर भी बहाल नहीं हो पाई। जौनपुर ब्लॉक मुख्यालय थत्यूड़, पापरा, खेड़ा, बंगसील, क्यारी, कफोल्टा, अगियाना, थापला, रौतूकीवैली, अलमस, थान, भाल, मराड़, डाडाकीवैली और मखणेत सहित आसपास के गांवों में बिजली गुल रही। ऊर्जा निगम के ईई दीपक पाल आर्य ने बताया कि थत्यूड़ की विद्युत लाइन में बीती रात फाल्ट आ गया था। सुबह से लाइन पर मरम्मत कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें