फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसी कार्य में घटिया निर्माण की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
घनसाली (टिहरी)। नगर पंचायत के सेमली वार्ड में नौ लाख रुपये की लागत से किए जा रहे सीसी कार्य में मानकों की अनदेखी की जा रही है। स्थानीय लोगों की ओर से अधिशासी अधिकारी और प्रशासक से इसकी शिकायत की गई, जिस पर एसडीएम ने निर्माण पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन

नगर पंचायत घनसाली के सेमली वार्ड संख्या सात में 9.30 लाख की लागत से सीसी सड़क मार्ग का कार्य किया जा रहा है, लेकिन निर्माण कार्य में गुणवत्ता का कोई ध्यान नहीं रखा जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकार की हनक में ठेकेदार बगैर खंडिंजा बिछाए ही सीसी कार्य कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी के अलावा एसडीएम से भी घटिया निर्माण की शिकायत दर्ज कराई गई है, बावजूद गुणवत्ता में कोई सुधार नहीं किया जा रहा है। वार्ड के लोगों ने इसकी जांच की मांग की है। इस बाबत एसडीएम पीएच चौहान का कहना है कि निरीक्षण कर घटिया निर्माण पर रोक लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें