फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यक्ष पद आरक्षित होने से महिलाओं के खिले चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
लंबगांव (टिहरी)। स्थानीय निकाय चुनाव की तिथि अभी घोषित नहीं हुई है, लेकिन नवसृजित नगर पंचायत लंबगांव में प्रत्याशी चुनाव तैयारी में जुट गए हैं। अध्यक्ष की सीट महिला आरक्षित होने पर लंबे समय से चुनाव तैयारी में जुटे पुरुष प्रत्याशियों के अरमान धरे के धरे रह गए।
विज्ञापन

नवसृजित नगर पंचायत लंबगांव का अभी तक आधारभूत ढांचा भी तैयार नहीं हो पाया है। बाजार में वाहन पार्किंग सबसे बड़ी समस्या है। बरसाती पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। बाजार में चारों तरफ अतिक्रमण पसरा है। गर्मियों में लोगों को पानी की किल्लत से जूझना पड़ता है। निकाय चुनाव कब होंगे इसकी अभी कोई तिथि तय नहीं हुई, लेकिन नगर पंचायत अध्यक्ष पद महिला आरक्षित होने के बाद संभावित प्रत्याशी चुनाव प्रचार अभियान में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें