फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रतोली गांव के आए अच्छे दिन, विकास कार्यो को मिले 10 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। ग्राम स्वराज अभियान के तहत टिहरी सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह और विधायक धन सिंह नेगी ने जाखणीधार ब्लॉक के रतोली गांव में सहभोज कार्यक्रम के तहत चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। उज्ज्वला योजना के तहत गांव के 15 अनुसूचित जाति परिवारों को गैस कनेक्शन और 16 परिवारों को प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना के तहत बिजली के कनेक्शन दिए गए। विधायक ने गांव में सामुदायिक चबूतरा निर्माण के लिए सात लाख और सांसद ने विकास कार्यों के लिए तीन लाख की धनराशि देने की घोषणा की।
विज्ञापन

रतोली गांव में सते सिंह के घर पर सहभोज का आयोजन किया गया। चौपाल कार्यक्रम में गांव के लोगों ने पेयजल किल्लत की समस्या को प्रमुखता से उठाया। विधायक धन सिंह नेगी ने जल्द ही गांव में हैंडपंप लगाने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि भरेटीधार से रतोली तक साढ़े तीन किमी सड़क डामरीकरण के लिए दो करोड़ 50 लाख की वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है। टेंडर प्रक्रिया के बाद जल्द ही सड़क पर डामरीकरण शुरू हो जाएगा। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजय नेगी, ब्लॉक प्रमुख बेबी असवाल, मंडल अध्यक्ष उदय रावत, महामंत्री अमर सिंह, शांति चमोली, कैलाश उनियाल, विक्रम ऊनाल, ज्ञान सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें