घनसाली (टिहरी)। बाल गंगा महाविद्यालय में कार्यरत प्रयोगशाला सहायकों ने लंबित मांगों को लेकर बांह पर काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज किया। शीघ्र समस्या का समाधान न करने पर उन्होंने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
महाविद्यालय परिसर में प्रयोगशाला सहायकों की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि सरकार प्रयोगशाला सहायकों का ग्रेड पे 2800 और संवर्गीय ढांचा का पुनर्गठन नहीं कर रही है। लंबित मांगों के निराकरण की मांग को लेकर बुधवार को प्रयोगशाला सहायकों ने बांह पर काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज किया। कहा जल्द मांगों का निस्तारण नहीं किया गया, तो वे परीक्षा और स्थानीय निकाय चुनाव ड्यूटी का बहिष्कार करेंगे। इस अवसर पर गिरीश नौटियाल, अनिल कनस्वाल, बृजलाल सैनी, गणेश, राजेश, सुलोचना आदि मौजूद थे।