फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश के 667 न्याय पंचायतों खोले जाएंगे किसान यंत्र बैंक:सुबोध

विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्रनगर/थत्यूड़। ग्राम स्वराज अभियान के तहत बुधवार को नरेंद्रनगर के फकोट, जौनपुर के खेड़ा और कंडीसौड़ में किसान कल्याण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में काश्तकारों को कृषि विभाग की ओर से पॉवर टीलर भी वितरित किए।
विज्ञापन

नरेंद्रनगर के फकोट ब्लॉक मुख्यालय में आयोजित किसान कल्याण कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने किया। उन्होंने बताया कि 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के लिए सरकार ने कई महत्वपूर्ण योजनाएं तैयार की है। प्रदेश सरकार राज्य की सभी 667 न्याय पंचायतों में किसान यंत्र बैंक खोलने जा रही है। प्रदेश के 95 विकास खंडों में एक-एक गांव को कृषि क्षेत्र में नमूने के तौर पर काम करने के लिए चुना गया है, जिन्हें एक करोड़ की धनराशि दी जा रही है। प्रगतिशील काश्तकारों को प्रमाणपत्र बांटे गए। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी विम्मी जोशी, क्षेत्र पंचायत सदस्य पूनम धमांदा, राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार, राजपाल पुंडीर आदि उपस्थित रहे।
इधर, जौनपुर के खेड़ा में आयोजित गोष्ठी का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख कुंवर सिंह पंवार ने किया। इस मौके पर ज्येष्ठ उप प्रमुख भोला सिंह परमार, वीरेंद्र राण, रतनमणी गौड़, बसंती देवी, डा. राकेश कुमार, सुंदर लाल आदि उपस्थित रहे। उधर, कंडीसौड़ में आयोजित गोष्ठी में कृषि, पशुपालन और उद्यान विभाग के अधिकारियों ने काश्तकारों को सरकार ओर से संचालित योजनाएं बताई। इस मौके पर डा. मनीष शर्मा, भगवती प्रसाद डबराल, कृषि अधिकारी वीर सिंह नेगी, अतर सिंह रावत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें