फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की दुकान खोलने के विरोध में सड़कों पर फूटा महिलाओं का गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्रनगर (टिहरी)। चाका में अंग्रेजी शराब की नई दुकान खोलने के विरोध में क्षेत्र के लोगों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। दुकान खोलने के विरोध में बुधवार को दूसरे दिन भी ग्रामीणों ने चाका बाजार में प्रदर्शन किया। कहा शराब की दुकान खुलने से क्षेत्र का शांतिपूर्ण माहौल प्रभावित होगा। कहा क्षेत्र के लोगों ने कभी भी शराब की दुकान खोलने का प्रस्ताव आबकारी विभाग को नहीं दिया। यदि प्रशासन ने जबरन दुकान खोली, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

चाका बाजार में अंग्रेजी शराब की दुकान खोलने के विरोध में मंगलवार से क्षेत्र के लोग आंदोलनरत हैं। बुधवार को दूसरे दिन भी ग्रामीणों ने बाजार में प्रदर्शन किया। आंदोलनरत लोगों ने प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहा सरकार युवाओं और महिलाओं को स्वरोजगार देने के लिए कृषि और पशुपालन व्यवसाय से जोड़ने की बात कह रही है, वहीं गांव में शराब की दुकान खोलकर युवाओं को नशे के गर्त में धकेलने का काम कर रही है। प्रदर्शनकारियों में दिनेश उनियाल, बुद्धि देवी, देवेश्वरी देवी, शांति देवी, गिरीश बंठवाण, विनोद प्रसाद, रघुवीर सिंह, सरोजनी देवी, रामेश्वरी, सुषमा व अरविंद बिजल्वाण आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें