फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगदीशिला डोली से श्रद्धालुओं ने लिया आर्शीवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। विश्वनाथ जगदीशिला डोली ने नवदुर्गा मंदिर से मसूरी के लिए प्रस्थान किया। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने सुबह पूजा-अर्चना कर डोली एवं देवता के पश्वा से आशीर्वाद लिया। इस मौके पर सीमाओं पर शहीद हुए जवानों की स्मृति में विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपे गए।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने चंबा, चोपडियालगांव, कद्दूखाल, धनोल्टी, बुरांसबाड़ी समेत कई स्थानों पर डोली का स्वागत किया। डोली संयोजक पूर्व शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने बताया कि 29 अप्रैल से हरिद्वार से शुरू हुई विश्वनाथ जगदीशिला डोली यात्रा का 24 मई को गंगा दशहरा पर भिलंगना के विशोन पर्वत पर समापन होगा। कहा कि डोली यात्रा का उद्देश्य पहाड़ के मठ-मंदिरों से लेकर अन्य धार्मिक स्थलों से पर्यटकों को रूबरू करवाना है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विमला गुंज्याल, अपर जिलाधिकारी शिव चरण द्विवेदी, पूर्व प्रमुख खेम सिंह चौहान, कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष शांति प्रसाद भट्ट, रथ यात्रा के अध्यक्ष रूप सिंह बजियाल, पुजारी विष्णु दत्त नौटियाल, महावीर उनियाल, दर्शनी रावत, सुमन नैथानी, कुलदीप नैथानी, दौलत नैथानी, वीरेंद्र सेमवाल, अजहर अहमद, जबर सिंह नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें