फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाका में शराब दुकान खोलने के विरोध में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्रनगर/घनसाली (टिहरी)। गजा तहसील के अंतर्गत चाका में अंग्रेजी शराब की नई दुकान खोलने के विरोध में क्षेत्र के लोगों ने जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उधर, भिलंगना विकासखंड के घुत्तु में पहली बार अंग्रेजी शराब की दुकान खोलने का स्थानीय लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री और डीएम को ज्ञापन भेजकर स्थानीय लोगों ने घुत्तु में अंग्रेजी शराब की दुकान नहीं खोलने की मांग की है।
विज्ञापन

चाका बाजार में मंगलवार को जैसे ही क्षेत्रीय जनता को अंग्रेजी शराब की दुकान खुलने की सूचना मिली। बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष बाजार में एकत्र हुए। शराब की दुकान खोलने के विरोध में उन्होंने नारेबाजी की। बैठक आयोजित कर क्षेत्रवासियों ने कहा कि विकास कार्यों के बजाय सरकार का ध्यान गंाव-गांव में शराब की दुकान खोलने पर है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों में चाका के प्रधान दिनेश उनियाल, आशीष राणा कोटी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य गिरीश बंठवाण, चंदन सिंह, बिरिजनी देवी, सरोजनी देवी, रामेश्वरी व सुषमा आदि शामिल रहे। उधर, मंगलवार को स्थानीय लोगों ने घनसाली के घुत्तु बाजार में बैठक कर शराब की दुकान खुलने पर विरोध दर्ज किया। कहा कि दुकान के लिए टेंडर जारी करने से पूर्व क्षेत्र के किसी भी प्रधान से आबकारी विभाग ने अनापत्ति प्रमाणपत्र नहीं लिया। घुत्तु बाजार भिलंग पट्टी के दर्जनों ग्राम पंचायतों का ग्रामीण बाजार है, जहां पर प्रत्येक दिन गांव से महिलाएं घर की जरूरत के सामान की खरीदारी को आती हैं। बाजार के आसपास आधा दर्जन स्कूल हैं। ऐसे स्थान पर शराब की दुकान खुलने से महिलाओं और छात्र-छात्राओं पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। बैठक में भजन सिंह रावत, राम सिंह, चंदर सिंह कंडारी, जयदेव पैन्यूली, लक्ष्मण राणा, बच्चीराम तिवाड़ी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें