फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम स्वराज अभियान पर दलित बस्तियों में करें रात्रि प्रवास

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। भाजपा की बैठक में एक मई से शुरू हो रहे ग्राम स्वराज अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए गए। कहा कि पार्टी पदाधिकारी प्रत्येक विधानसभा में कम से कम पांच-पांच दलित बस्तियों में जाकर रात्रि प्रवास करें। बैठक में निकाय चुनाव पर भी मंथन किया गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष संजय नेगी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में एक से पांच मई तक चलने वाले ग्राम स्वराज अभियान की जानकारी दी गई। कहा कि केंद्र सरकार की ओर से सामाजिक भेदभाव को दूर करने के उद्देश्य से दलित बस्तियों में सहभोज कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें विधायक, प्रदेश, जिला, मंडल पदाधिकारी अनिवार्य रूप से शामिल होने चाहिए। जिला प्रभारी व प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने कहा कि प्रत्येक विधानसभा में कम से कम पांच-पांच अनुसूचित जाति बस्तियों में पदाधिकारी, विधायक रात्रि प्रवास कर सहभोज में शामिल होंगे। इस मौके पर विधायक धन सिंह नेगी, रागिनी भट्ट, बेबी असवाल, सोबनी धनोला, शिवमूर्ति कंडवाल, परमवीर पंवार, अनुसूया नौटियाल, विनोद रतूड़ी, विक्रम कठैत, उदय रावत, गोपीराम चमोली, सतवीर पुंडीर, नरेश नेगी, जेपी कोठारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें