फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में आग लगने से लाखों का सामान जलकर हुआ स्वाह

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनबाग (टिहरी)। जौनपुर विकास खंड के सकलाना पट्टी के आनंद चौक में रविवार रात एक दुकान में आग लगने से लाखों का सामान जल गया। आग लगने का कारण शॉट सर्किट होना बताया जा रहा है। कुमाल्डा पुलिस चौकी की टीम ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया।
विज्ञापन

आनंद चौक में गंभीर सिंह राणा की परचून की दुकान है। रविवार रात वे दुकान बंदकर घर चले गए थे। तभी कुछ देर बाद दुकान में किसी ने धुआं निकलते देखा, जिसकी सूचना दुकान स्वामी को दी। दुकान स्वामी जब तब दुकान में पहुंचा, तब तक खाद्य सामग्री, टीवी, फ्रिज, फर्नीचर समेत कई सामान जल चुका था। जिला पंचायत सदस्य अखिलेश उनियाल ने पीड़ित व्यापारी को शीघ्र आर्थिक सहायता देने की मांग की है। कुमाल्डा चौकी प्रभारी दीपक भंडारी ने बताया कि स्थानीय लोगों की सूचना पर सोमवार सुबह पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मौका मुआयना कर रिपोर्ट प्रशासन को सौंपी दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें