फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीख मांग रहे नाबालिग को भेजेंगे स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। जिला बाल कल्याण समिति ने भीख मांग रहे एक नाबालिग को पकड़ा। परिजनों ने पुलिस की मौजूदगी में शपथपत्र दिया कि बच्चे से अब भीख नहीं मंगवाएंगेे और स्कूल भेजेंगे। इसके बाद नाबालिग को परिजनों को सौंपा गया।
विज्ञापन

रविवार को बाल कल्याण समिति के सदस्य सुशील बहुुगुणा ने बौराड़ी बाजार में एक बालक को अपने मौसा बबलूनाथ (32) के साथ भीख मांगते देखा। वे नाबालिग व उसके मौसा को वाहन में बैठाकर थाने ले गए। जहां पूछताछ में पता चला कि बालक, उसकी नानी व उसका मौसा चंबा में रहते हैं और भनियावाला के रहने वाले हैं। चंबा से पहुंची बालक की नानी ने शपथ पत्र दिया कि 10 दिन के भीतर वह बच्चे को स्कूल में दाखिला दिलाएगी और भविष्य में भीख मांगने नहीं भेजेंगे। इसके बाद नाबालिग को उनके सुपुर्द किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें