फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागणी बाजार से बैंक शाखा शिफ्ट करने पर भड़के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। ऑल वेदर रोड चौड़ीकरण की जद में आ रहे उत्तराखंड ग्रामीण बैंक नागणी शाखा को मुख्य बाजार से शिफ्ट करने पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने शुक्रवार रात से बैंक के बाहर धरना देकर बैंक का सामान नहीं ले जाने दिया। हालांकि शनिवार को बैंक अधिकारियों के आश्वासन पर लोगों का गुस्सा शांत हुआ और उन्होंने आंदोलन स्थगित किया।
विज्ञापन

उत्तराखंड ग्रामीण बैंक शाखा नागणी में पलास, भाटूसैंण, जड़धार गांव, कुड़ियाल गांव, मठियाण गांव सहित दर्जनों गांवों के लोगों के खाते हैं। ऑल वेदर रोड चौड़ीकरण की जद में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की शाखा का भवन आ रहा है। ऐसे में बैंक अधिकारी शाखा को बाजार से दूर शिफ्ट करने की तैयारी में थे। शुक्रवार रात को बैंक के अधिकारी सामान को नए भवन में ले जाने की तैयारी कर रहे थे। इसकी भनक लगते ही ग्रामीण बैंक के बाहर एकत्र हो गए और सामान नहीं जाने दिया। ग्रामीण रातभर बैंक के बाहर ही डटे रहे। शनिवार सुबह तहसीलदार बीएस कठैत, लीड बैंक अधिकारी देवेंद्र स्वामी नागणी पहुंचे। ग्रामीणों ने कहा कि उपभोक्ताओं की सुविधा को देखते हुए बैंक को बाजार से दूर किया जाना उचित नहीं है। सुरक्षा व बुजुर्ग उपभोक्ताओं की सुविधा को देखते हुए बाजार में ही बैंक यथावत रखा जाना चाहिए। लीड बैंक अधिकारी ने आंदोलनरत लोगों को आश्वासन दिया कि ग्रामीणों की सहमति से ही नागणी बाजार स्थित नए भवनों पर ही शाखा को शिफ्ट किया जाएगा। आठ भवन स्वामियों ने बैंक के लिए भवन उपलब्ध कराने का प्रस्ताव रखा। लीड बैंक अधिकारी ने कहा कि प्रस्ताव के अनुरूप जल्द ही कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। विरोध करने वालों में विजय जड़धारी, अनिल बडोनी, साहब सिंह सजवाण, विजयपाल राणा, संजय मैठाणी, पदम गुसाईं, उत्तम सिंह जड़धारी, प्रधान सुशीला देवी, रेखा देवी, सरिता देवी, लक्ष्मी देवी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें