फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान के यात्रियों की बस दुर्घटनाग्रस्त, नौ यात्री घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्रनगर (टिहरी)। राजस्थान के यात्रियों को लेकर गंगोत्री जा रही एक बस ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर फकोट (बेमर) के समीप अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। दुर्घटना में नौ यात्री घायल हो गए, जिन्हें नरेंद्रनगर संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती किया गया है। बस में चालक-परिचालक सहित कुल 35 यात्री सवार थे। घटना के बाद से वाहन चालक फरार है। लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में पुलिस ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

हरिद्वार से राजस्थान के यात्रियों को लेकर गंगोत्री जा रही बस शनिवार शाम फकोट (बेमर) के समीप अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बस में कुल 35 यात्री सवार थे। यात्रियों ने बताया कि तेज रफ्तार के कारण हादसा हुआ। चंबा की तरफ से आ रहे एक वाहन को पास देते वक्त चालक बस को मलबे की तरफ ले गया, जहां बस पलट गई। दुर्घटना में प्रदीप आचार्य (40) पुत्र पुरुषोत्तम आचार्य पाली राजस्थान, मीरा बाई (37) निवासी ग्राम मुडियाण, हरीकृष्णा (63) पुत्र अचला राम और उनकी पत्नी पार्वती (55), सोना राम (55) पुत्र शंकर लाल, गीता देवी (45) पुत्र लक्ष्मणदास सभी निवासी सोजत, विमला देवी (45) पत्नी जेठाराम निवासी महावीर नगर पाली, पानी देवी (54) पत्नी अमर चंद निवासी बेरघाट पाली, कन्या (60) निवासी सुमेरपुर पाली घायल हो गए हैं। जाजल चौकी प्रभारी राजेंद्र असवाल मय फोर्स मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को नरेंद्रनगर संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती किया गया है। चिकित्सकों ने सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई है। थानाध्यक्ष आरके सकलानी ने बताया कि लापरवाही से वाहन चलाने पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फरार चल रहे चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें