फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रथम एवं द्वितीय पुरस्कार के रूप में दी स्कूटी और साइकिल

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। युवा कल्याण विभाग की ओर से फरवरी में आयोजित राज्यस्तरीय आठ सौ मीटर दौड़ में प्रथम हासिल करने वाले 10 खिलाड़ियों को स्कूटी और द्वितीय स्थान पर रहे आठ खिलाड़ियों को साइकिल दी गई।
विज्ञापन

शनिवार को बहुउद्देशीय सभागार में डीएम सोनिका ने राज्यस्तर पर अंडर-19 बालक-बालिका की 800 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पाने वाले प्रतापनगर ब्लाक से आजाद भंडारी, भिलंगना मनोज बिष्ट, नरेंद्रनगर सचिन सिंह, किरन, हिंडोलाखाल दीपक, रिंकी, कीर्तिनगर हिमांशु बंग्वाल, निकिता बहुगुणा, चंबा काजल गुसाईं, जौनपुर की ज्योति रौछेला को स्कूटी और पूजा महर प्रतापनगर, सोनम जाखणीधार, लक्ष्मी भिलंगना, काजल थौलधार, सोमेश बहुगुणा चंबा, हिमांशु जौनपुर, गौतम जाखणीधार और केशव थौलधार को साइकिल दी। इस मौके पर जिला युवा कल्याण अधिकारी एचएस खत्री, जिला सेवायोजन अधिकारी विक्रम, जिला पंचायतराज अधिकारी एएस रावत, सहायक संख्याधिकारी धारा सिंह, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी ममता भट्ट, उप शिक्षा अधिकारी अन्नीनाथ आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें