फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन ने होटल-रेस्टोरेंट में की चेङ्क्षकग

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। चारधाम यात्र को देखते हुए जिला प्रशासन ने राष्ट्रीय राजमार्ग और पर्यटन स्थलों पर स्थित होटल और अन्य प्रतिष्ठानों में चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। इस दौरान खराब सामग्री मिलने पर 10 लोगों को नोटिस थमाए गए।
विज्ञापन

एसडीएम चतर सिंह चौहान ने खाद्य सुरक्षा विभाग के साथ मय फोर्स चंबा और कांणाताल में दर्जनभर से अधिक होटलों, रेस्टोरेंट और कैंपों में सफाई और खाने की गुणवत्ता की जांच की। बासी खाना मिलने और खराब सामग्री मिलने पर 10 लोगों को नोटिस थमाए गए। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों से किसी भी प्रकार की ठगी या अवैध वसूली की शिकायत पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। टीम ने होटल और रेस्टोरेंटों से खाद्य पदार्थों के 12 नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं। कांणाताल के एक होटल से खराब खाद्य पदार्थ नष्ट कर एक हजार रुपये का चालान किया गया। इस मौके पर एलआईयू उपनिरीक्षक विनोद जोशी, पुलिस निरीक्षक देवेंद्र सिंह, खाद्य अभिहित अधिकारी एसएम जोशी, शारदा शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें