फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेलगू फिल्म अभिनेता नागार्जुन पहुंचे कैंपटी

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनबाग (टिहरी)। साउथ की फिल्मों में दमदार अभिनय से लाखों के दिलों में राज करने वाले तमिल हीरो अक्किनेनी नागार्जुन एक शादी समारोह में शामिल होने कैंपटी पहुंचे। तीन दिन यहां रुकने के दौरान वे कैंपटी और मसूरी की सुंदर वादियों का दीदार भी करेंगे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को तेलगू फिल्म अभिनेता नागार्जुन एक शादी समारोह में कैंपटी स्थित पांच सितारा होटल पहुंचे। वे तीन दिन तक कैंपटी में ही रहेंगे। शादी समारोह में नागार्जुन अकेले ही कैंपटी आए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक इस दौरान नागार्जुन कैंपटी और मसूरी की खूबसूरत वादियों का दीदार भी करेंगे।
नागार्जुन तेलगू फिल्म के सुपरहिट अभिनेता के साथ-साथ फिल्म निर्माता, नर्तक उद्यमी भी हैं। 29 अगस्त 1957 को चेन्नई तमिलनाडु में जन्मे अक्किनेनी नागार्जुन ने कई सुपरहिट तेलगू फिल्में दी हैं। सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के रूप में नागार्जुन को कई पुरस्कार भी मिले हैं। नागार्जुन ने वर्ष 1986 में विक्रम तेलगू फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। वर्ष 2004 में मास तेलगू फिल्म हिंदी भाषा में डबिंग की गई, जिसे दर्शकों को खूब पसंद किया। वर्ष 2017 में उनकी तीन फिल्में जिनमें ओम नमों वेंकटेश्या, राजूगरी गांधी दो और बंगार्राजू में बतौर मुख्य अभिनेता के रूप में काम किया। नागार्जुन ने लगभग 200 से अधिक फिल्मों में काम किया है। इतना ही नहीं नागार्जुन ने बॉलीवुड हिंदी फिल्म वास्तव, खुदा गवाह, जख्म, मिस्टर बेचारा आदि दर्जनों फिल्मों में अभिनय किया है। नागार्जुन को वर्ष 1998 में बेस्ट एक्टर का अवार्ड और वर्ष 1997 में बेस्ट फिल्म अवार्ड से भी नवाजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें