चंबा (टिहरी)। कठुआ गैंगरेप और उन्नाव दुष्कर्म के आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग को लेकर एसआरटी परिसर बादशाहीथौल के छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर प्रदर्शन किया। उन्होंने दुष्कर्म की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए कठोर कानून बनाने की मांग की।
बुधवार को एसआरटी परिसर की छात्राओं ने परिसर के मुख्य मार्गों से होते हुए रैली निकालकर विरोध-प्रदर्शन किया। कहा कि देश में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सरकार को कड़ी कार्रवाई करनी जानी चाहिए। छात्रा प्रतिनिधि प्रियंका उनियाल ने कहा कि देशभर में महिला हिंसा के बढ़ते मामले चिंता का विषय है। इस मौके पर पूर्व विवि प्रतिनिधि धीरज कौशल, हरिओम भट्ट, आदर्श भट्ट, अनिल रमोला, ऊषा, साक्षी, अलंकार सुमन, मनीषा और गौरव आदि शामिल रहे। ब्यूरो